Skip to main content

2009 का पंद्रह अगस्त

आज जब प्रधानमंत्री लाल किले पर भाषण देने के बाद बच्चों के बीच जाते है तो एक अलग ही फीलिंग आती है। फिर चाहे व्यक्ति कितना ही आलोचक क्यों न हो। इसी तरह 2009 में मुझे भी लालकिले में इसी तरह जाने का मौका मिला था लेकिन वहा बैठे सभी बच्चें बोर हो जाया करते थे। बच्चों को भाषण सुनने की आदत जो नहीं होती। वहां पर अपनी गर्दन तक हिला नहीं सकते थे क्योंकि जो आकृति बनाई जा रही थी वो गड़बड़ा जाती थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भाषण दे ही रहे थे कि तेज बारिश आ गई सबको पहले ही अम्ब्रेला और रैनकॉट सरकार की तरफ से बांट दिये गये थे। जब बारिश आई तो सभी बच्चे अपना अम्ब्रेला खोलने लगे जिन भी लोगों की वहा ड्यूटी लगी हुई थी बच्चों को डांटने फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। यहां तक का पानी भी नहीं पी सकते थे क्योंकि हिलना मना था। कड़ी धूप में बैठना मुश्किल हो जाता था। इस साल भारत बनाया गया। वैसे तो हर साल ही कुछ न कुछ नया बनाया जाता है। मेरे समय में इंडिया गेट बनाया गया। इसकी ट्रेनिंग के लिए करीब 15 दिन तक सुबह 4 बजे उठकर लालकिले जाना होता था। लालकिले पर देशभक्ति के गाने की प्रेक्टिस करके 10 बजे तक घर वापस आ जाते थे। जो भी था मजेदार था। लेकिन उस समय न ही पीएम इस तरह बच्चों के बीच जाया करते थे। और न ही फोटो खिंचवाते थे। 15 अगस्त को कार्यक्रम समापन के बाद कुछ फोटो पत्रकारों ने हमारी तस्विरें खीची लेकिन पता नहीं कौन से अखबार में छपी थी।


Comments

Popular posts from this blog

तुम्हारे नंबर और शिकायते

contact list  ____________ ____________ मोबाइल में नये नंबरों की लिस्ट लम्बी होती जा रही है। कुछ contact unsaved ही पड़े हैे। कुछ करीबी दोस्त पीछे छुटते जा रहे है। रोज़ किसी दोस्त का कॉल आता है और किसी ना किसी काम में व्यस्त होने पर कहना पड़ता हैं आज शाम को याद से कॉल जरूर करूंगी। इसे वक़्त की कमी ही कहा जा सकता है। कुछ दोस्तों से समय समय पर मुलाकात होती रहती है लेकिन फिर भी कुछ दोस्त छूट जाते है। और जिन दोस्तो से मिलना नहीं होता उनकी शिकायतों की लिस्ट बढ़ती चली जाती है। कभी कॉलेज के दोस्त तो कभी स्कूल के दोस्त और हम आगे बढ़ते जाते हैं, सिर्फ उन किस्सों के साथ जिन्हें हम अब याद करके धीमे से मुस्कुरा देते है। कोमल कश्यप

दिल्ली में समर की वापसी पार्ट - 2

समर - कहा हो? तुम तो हमेशा टाइम से पंहुचती हो। आज इतना लेट... शिप्रा - अरे बस लेट हो गयी। समर - लेकिन बता तो देती तुम्हें कॉल कर रहा हूं। तुम कॉल रिसीव क्यूं नहीं कर रहीं? शिप्रा - मोबाइल साइलेंट पर था। समर - तुम इतनी लापरवाह कैसे हो सकती हो। शिप्रा - मगरमच्छ वाली हरकतें गयी नहीं तुम्हारी ... बस पहुँच रही हूँ। (शिप्रा समर से मिलने पहुँच जाती है) समर - आगयी मैडम... शिप्रा - मगरमच्छ 😑 पहले ये बताओ भूले भटके सदर इतने भीड़ भाड़ वाले शहर में कैसे आना हुआ। तुम इतने साल कहा थे? दीवाली की शॉपिंग करने आये हो? समर - तुमने जब मुझे ना कहा था फिर मेरे पास इस सिटी को छोड़कर जाने के अलावा कोई ऑपशन नहीं था। क्या रक्खा है इस शहर में तुम्हारे अलावा 😌 शॉपिंग तो करूंगा तुम्हारे साथ। शिप्रा - फोर इयर्स यार तुम अभी तक वहीं हो... इन चार सालों में बहुत कुछ बदला है। समर - मुंबई में दिल्ली को बसाकर रक्खा है। यानी तुम्हें... तुमने उस दिन जो किया भुला दिया। तुम्हारे बाद मेरा जिगरी दोस्त तुम्हारा भाई जॉय ने भी बात करना छोड़ दिया था। मैं अकेला हो गया था। इस ब्यूटीफुल सिटी में मेरा हार्ट अभी भी धड़कता है। 😘 शिप्रा...

समर पार्ट - 1

जनवरी,2016 एक सुबह समर - क्यों नाराज़ होती हो ? शिप्रा - नाराज़ कहा हूं बस ऐसे ही | तुम पर तो इंग्लिश का भूत सवार हो गया है, क्यों सुनते हो किसी की बात (गुस्साएं हुए)................अरे हां मैंने तुम्हारी वो कविता पढ़ी थी जो तुमने मुझे कल भेजी थी| क्या गज़ब लिखते हो| तुम ऐसा करो एक्टिंग छोड़ो और कवि बन जाओ। समर - कविता बस शौक के लिए लिखता हूं बाकि तुम जानती ही हों सब | तुम जानती हो हिंदी से मुझेे बहुत प्रेम है इसलिए अंग्रेज़ी बोलने से परहेज़ करता हूं और लोग समझ लेते है कि मुझे अंग्रेज़ी आती ही नहीं| एक्टिंग मेरी जिन्दगी है। शिप्रा - अरे भोले भाले लड़के अपने मन की सुनते है और लोग क्या कहते है उसकी चिंता मत किया करो तुम सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ध्यान दो | समर - रिमा लोग सहीं कहते है मुझे अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव कर ही लेना चाहिए तुम बताओ अंग्रेजी में ही बात करनी शुरू कर दूं?? शिप्रा - तुम्हें अपनी मर्ज़ी से खुलकर जीना चाहिए...... एक्टिंग स्कूल ऑफ ड्रामा से निकलने के बाद क्या करने वाले हो?? समर - मैथिली तुम्हें रास नहीं आती और मुझे मैथिली में ही करनी है| सोच ...